गाज़ियाबाद: थाना लिंकरोड पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का ई- रिक्शा बरामद
मंगलवार को थाना लिंकरोड पुलिस टीम ने रिक्शा चोरी करने वाले 30 वर्षीय फहीम नाम के 1 शातिर अभियुक्त को महाराजपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का ई रिक्शा बरामद किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।