चाईबासा: कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र में नक्सलियों ने विभिन्न क्षेत्रों में बैनर-पोस्टर लगाकर पुलिस कैम्प हटाने व चुनाव का बहिष्कार
चाईबासा के पश्चिम सिंहभूम जिला के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में अत्यंत नक्सल प्रभावित टोंटो एवं गोईलकेरा के सीमावर्ती गांव पोखरीबुरु, बांकी, लुईया एवं सांगाजाटा जाने वाले मार्ग स्थित बोर्ड व लोगों के घरों की दिवाल पर भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा बडे पैमाने पर बैनर व पोस्टर लगाये गये हैं।