औद्योगिक थाना क्षेत्र के डेज मेडिकल के पास मंगलवार दोपहर के वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानी लोगों की मदद से घायल को पास के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अधिक चोट होने के कारण युवक अपना नाम पता नहीं बता सका। जिसका उपचार चल रहा है।