करछना: प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह आज मंगलवार को आयोजित हुआ,जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम में शामिल हुई,उन्होंने मेघावियों को मेडल प्रदान किया,साथ ही परास्नातक की छात्रा अंजलि गिरी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया,इस बार दीक्षांत समारोह में 15827 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई।