करछना: पालपुर गांव में मानसिक रूप से बीमार चल रहे वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजा
घूरपुर थाना क्षेत्र के पालपुर गांव स्थित नदी किनारे सोमवार सुबह नीम के पेड़ पर फंदे के सहारे एक व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। जहां थोड़ी देर में उपस्थित लोगों ने उक्त व्यक्ति की पहचान पालपुर गांव निवासी राम बहादुर निषाद के रूप में किया। मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजा। थाना प्रभारी ने बताया उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था।