करछना: लोहदी ग्राम सभा में लघुशंका करने उठे अधेड़ की छत से गिरकर हुई मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा
करछना थाना क्षेत्र के लोहदी ग्राम सभा में रविवार रात को लघुशंका करने उठे क्षेत्र के महेवा गांव निवासी लल्लू पांडे 55 वर्ष की छत से गिरकर मौत हो गई। रविवार को लोहदीं गांव में बुआ के यहां गया हुआ था। सोमवार को करछना पुलिस मौके पर पहुंची शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। मृतक अविवाहित था और वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था।