करछना: मिश्रा बांध के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत होने से तीन घायल
कौधिंयार थाना अंतर्गत मिश्रा बांध के पास रविवार दोपहर के वक्त मार्ग से गुजरते समय दो बाईकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गया। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जहां उपस्थित लोगों ने तीनों घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। अधिक चोट लगने से तीनों अपना पता नहीं बता पाए।