हथुआ: मीरगंज के वी बाजार में निर्माण कार्य को लेकर विवाद, कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप
मीरगंज-सीवान मुख्य सड़क स्थित वी बाजार में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। वी बाजार प्रबंधन और भवन के मकान मालिक की ओर से मीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया, कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।