बहराइच: बाबागंज इलाके में आग तापते समय झुलसे श्रमिक की हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज इलाके में मजदूरी करने गए श्रमिक आग तापते समय झुलस गया। जिसे इलाज के लिए परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आये। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।