बहराइच: बहराइच जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी से ठगी का मामला, ईओ नगर पालिका ने की अपील- तुरंत करें इसकी शिकायत
बहराइच में प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी के तहत लाभार्थियों को पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई है। लेकिन, कुछ लोग इस योजना का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं और लाभार्थियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इसलिए ईओ ने सभी से अपील है कि ऐसे लोगों से सावधान रहें और अगर कोई आपसे संपर्क करता है। तुरंत इसकी सूचना दे।