बहराइच: मिरीयासीन टोला इलाके में घर के बाहर बेटे को शौच कराने गई मां पर कुत्ते ने किया हमला, घायल
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरीयासीन टोला इलाके में घर के बाहर शनिवार सुबह बेटे को शौच करने के लिए निकली मां पर कुत्ते ने हमला कर नोच कर घायल कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।