हथुआ: मोकामा विधायक अनंत सिंह केस की जांच अब सीआईडी करेगी, गोपालगंज पुलिस ने सौंपी फाइल
बिहार के गोपालगंज में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में एक बड़ा मोड़ तब आया जब बिहार सरकार ने केस की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच पुलिस से लेकर सीआईडी को सौंप दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज पुलिस ने केस से जुड़ी तमाम फाइल सौंप दिया है।