आबू रोड: माउंट आबू के सेंट एन्स कैथोलिक चर्च में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन, यीशु मसीह की यातनाओं को किया गया याद
माउंट आबू सेंट एन्स कैथोलिक चर्च में आज गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने के समय मिली यातनाओं को याद करते हुए उनके बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने क्रॉस को 14 विभिन्न स्थानों पर ले जाकर पारंपरिक प्रार्थनाएं की।