दरभंगा: जिले के लिए खुशखबरी: डीएम ने दो केंद्रीय विद्यालयों के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया, जल्द होगा कार्य शुरू
जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार द्वारा बहादुरपुर प्रखंड के बलिया मौजा के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया गया,भूमि एम्स के बगल में रहने के कारण उपयोगी बताया गया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्यालय-3 हेतु जिला प्रशासन से पांच एकड़ सरकारी भूमि की मांग केंद्रीय विद्यालय के द्वारा की गई थी। जिसको लेकर आज DM ने निरीक्षण खुद से किया।