दरभंगा: ज़िला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के अभियुक्तों को अर्थदंड सहित आजीवन कारावास की सजा सुनाई
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की कोर्ट ने सकतपुर थाना क्षेत्र के लगमा गांव के मदन मोहन चौधरी हत्या मामले में पांच अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट यह सजा मनीगाछी थाना क्षेत्र के बलौर निवासी सुनील कुमार झा और सकतपुर थाना क्षेत्र के लगमा गांव के किशोर कुमार चौधरी, राघवेंद्र चौधरी, ध्रुव कुमार चौधरी और सिद्धार्थ शंकर चौधर