दरभंगा: दरभंगा जिला कोर्ट के सभागार में राष्ट्र की मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने के लिए हुई बैठक
राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। माननीय उच्च न्यायालय पटना के निर्देशानुसार आने वाले सप्ताह मे मध्यस्थता के लिए भेजे जाने लायक मुकदमो का चयन कर पक्षकारो को नोटिस जारी करें। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 6 बजे दी गई।