दरभंगा: बाकरगंज बाजार में बाइक से गिरी महिला को मिक्सर गाड़ी ने कुचला, मौके पर मौत, दो घायल
बाकरगंज बाजार में एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला अपने परिवार के साथ बाइक पर सवार थी। बाइक पर चार लोग बैठे थे। मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। उसी समय नाला निर्माण कंपनी की मिक्सर गाड़ी वहां से गुजर रही थी। महिला को कुचलते हुए निकल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतका की पहचान मुन्नी खातून 48 वर्ष के रूप में हुआ