लापरवाही या मौत का सौदा? रीवा के तथाकथित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शुभम मिश्रा पर लगे गंभीर आरोप, न्याय की आस में पीड़िता ने तोड़ा दम!
रीवा। चिकित्सा जगत को कलंकित करने वाला और इंसानियत को झकझोर देने वाला एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। रीवा के एक तथाकथित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम मिश्रा की घोर लापरवाही और कथित लालच के चलते एक बेबस महिला ने अंततः तंग आकर अपनी जान गंवा दी।
मामले की शुरुआत तब हुई जब मिथिलेश सिंह नामक महिला ने इलाज में गंभीर लापरवाही का शिकार होने के बाद जनसुनवाई में रीवा कलेक्टर के सामने अपनी आपबीती सुनाई थी। पीड़िता ने अपने कंधे से निकले हुए नट, बोल्ट और कील को कैमरे और अधिकारियों के सामने सबूत के तौर पर पेश किया था। महिला का आरोप था कि डॉक्टर ने इलाज के नाम पर सिर्फ पैसे ऐंठे बल्कि गलत सर्जरी कर उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया।
भोपाल से लेकर दिल्ली तक भटकी, पर नहीं मिला दर्द से छुटकारा
गलत उपचार का दंश झेल रही मिथिलेश सिंह रीवा से लेकर भोपाल, जबलपुर और देश की राजधानी दिल्ली तक के बड़े अस्पतालों के चक्कर काटती रहीं, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही से शरीर में छोड़े गए उस लोहे के जाल और इंफेक्शन ने उन्हें कभी चैन से जीने नहीं दिया। हर तरफ से निराश और डॉक्टर के कानूनी पचेलों व मानसिक प्रताड़ना से टूट चुकी पीड़िता ने प्रशासन से गुहार लगाई थी कि यदि डॉक्टर शुभम मिश्रा पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, और उसे न्याय नहीं मिला, तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगी।
और अंततः वही हुआ, जिसकी आशंका जताई जा रही थी। प्रशासनिक सुस्ती और डॉक्टर के कथित रसूख व लालच के आगे बेबस पीड़िता ने आखिरकार दर्द से हार मानकर मौत को गले लगा लिया।
बड़े सवाल जो खड़े होते हैं:
क्या रीवा में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करेगा?
क्या जनसुनवाई में दी गई मिथिलेश सिंह की चेतावनी को नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी?
क्या गरीबों को लूटने और उनके शरीर में नट-बोल्ट छोड़ने वाले झोलाछाप या लापरवाह 'विशेषज्ञ' यूं ही खुलेआम घूमते रहेंगे?
#RewaNews #DrShubhamMishra #Rewa #VindhyaNews #MadhyaPradesh #MPNews #MedicalNegligence #JusticeForMithileshSingh #BhopalNews #JabalpurNews #MPPolice #HealthDepartmentMP #Vindhya #BreakingNews #InvestigationRequired