सैदपुर: मिशन शक्ति के तहत लालसा इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए रैली निकाली
बेटियों को शिक्षित और सुरक्षित बनाने के साथ ही समाज में उनके प्रति सम्मान का भाव विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को क्षेत्र के रायपुर स्थित लालसा इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने पूरे क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान रैली के माध्यम से छात्राओं ने नारी सम्मान, महिला सुरक्षा, समानता और बालिका शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।