मेदिनीनगर (डालटनगंज): महावीर मोड़ पर अपाची बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, दो की मौत, एक एमआरएमसीएच में भर्ती
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अपाची बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकराई गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक नशे में थे।