रामगढ़: रामगढ़ में होमगार्ड महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी
रामगढ़ के सिद्धू-कान्हू मैदान में मांडू प्रखंड की महिला होमगार्ड अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से जारी है। जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में सुरक्षा, चिकित्सा व्यवस्था और रिकॉर्डिंग के साथ बहाली प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है।