अवंतिपुर बड़ोदिया: पुलिस ने अवैध शराब के 20 क्वार्टर के साथ एक युवक को पकड़ा
पुलिस ने ग्राम तिलावद में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से देशी शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। चौकी तिलावद पुलिस के अनुसार प्रधान आरक्षक यादवेन्द्र सिंह हमराह बल के साथ ग्राम अलीसरिया की ओर जांच के लिए रवाना थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रोलाखेड़ी रोड पर एक व्यक्ति प्लास्टिक की थैली में अवैध शराब लेकर खड़ा है। पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में