कैसरगंज: एसडीएम व सीओ ने एसओ फखरपुर के साथ संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
जिला प्रशासन से मिले निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारी कैसरगंज पंकज कुमार दीक्षित व क्षेत्राधिकारी रूपेंद्र कुमार गौड़ द्वारा फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बूथों पर पेयजल, शौचालय व आवास आदि की व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने का निर्देश संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को दिया।