रसड़ा: गौवापार कंपोजिट विद्यालय से स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, पूर्व विधायक ने दिखाई हरी झंडी
Rasra, Ballia | Apr 6, 2026 सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत नगरा शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गौवापार से सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी पूर्व विधायक रैली में शामिल हुए। रैली गांव में भ्रमण करते हुए दोपहर 3 बजे तक पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बच्चों ने हाथों