समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा ने किया मतदान, मतदाताओं से की वोट डालने की अपील
समस्तीपुर। बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर समस्तीपुर जिले में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सदर अनुमंडल स्थित मतदान केंद्र पर स्नातक निर्वाचन के बूथ संख्या 65 और शिक्षक निर्वाचन के बूथ संख्या 62 पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए जिले में मतदान की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। सुबह 10 बजे तक लगभग 8 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जिले में कुल 24 मतदान भवनों में 58 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर मतदाता शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरी
Samastipur, Samastipur | Oct 23, 2026