पाली: बाली में ट्रेलर ने बाइक सवार ज्वेलर को 50 फीट तक घसीटा, मौत; स्पीड ब्रेकर न होने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Pali, Pali | Jun 20, 2026 बाली (पाली)। बाली-पिंडवाड़ा मेगा हाईवे पर भाटूंद बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे ज्वेलर अनिल दवे (35) उछलकर ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और करीब 50 फीट तक घसीटता ले गया।