मुलताई: कामथ में नागपुर रोड स्थित दुग्ध शीत केंद्र में निकला जहरीला कोबरा सांप, मचा हड़कंप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
Multai, Betul | Oct 16, 2024 नगर के समीप कामथ के नागपुर रोड पर स्थित दुग्ध शीत केंद्र पर अचानक से एक जहरीला कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा ने आज बुधवार देर शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें दुग्ध शीत केंद्र पर सांप मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा करीब 6 फुट लंबा जहरीला कोबरा सांप जमीन के अन्दर जा घुसा था।