धनौरा: गजरौला नगर के एक अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
हसनपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी परिवार के लोगों ने गजरौला नगर में स्थित एक अस्पताल में डिलीवरी के लिए गर्भवती महिला को भर्ती कराया था। बुधवार रात लगभग 10 बजे के आसपास में महिला की डिलीवरी हुई इस दौरान नवजात की हालत बिगड़ गई, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई, मौत के बाद गुस्से में आए परिवार के लोगों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।