धनौरा: गजरौला काकाठेर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार में मारी टक्कर, चालक हुआ घायल
आपको बता दे की मुरादाबाद के गांव डूंगरपुर निवासी फरमान अपनी कार लेकर साथियों के साथ गुडगांव जा रहा था। बुधवार सुबह 6:00 बजे गजरौला हाईवे स्थित गांव काकाठेर के पास पहुंचा तो पीछे से आई तेज रफ्तार दूसरी कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी, टक्कर लगने से फरमान घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।