धनौरा: मंडी धनौरा के मोहल्ला चामुंडा में बंदरों का आतंक, तीन लोगों पर किया हमला, वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दे की मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला चामुंडा में रिंकू का परिवार रहता है। रिंकू ने बताया है कि उनके मोहल्ले में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को लगभग 9:00 बजे बंदरों के झुंड ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। जिस से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई, वहीं के रहने वाले लोगों ने बंदरों का वीडियो वायरल किया है।