लालगंज: बामी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से 5 बिस्वा गेहूं की फसल जली, हल्का लेखपाल ने की जांच पड़ताल
लालगंज क्षेत्र के बामी गांव में स्थित गेहूं के खेत में आग लगने से लगभग पांच बिस्वा गेहूं का खड़ा फसल जलकर राख हो गया। मंगलवार करीब 11:00 बजे दिन क्षेत्रीय लेखपाल रमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। बामी निवासी कुंवर यादव ने बताया कि रविवार को खड़े गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे लगभग 5 बिस्वा गेहूं की खड़ी फसल जल कर नष्ट हो गई।