प्रतापगढ़: कसियाही नरहरपुर गांव निवासी एशिया के सबसे लंबे व्यक्ति का रास्ता हुआ बंद, शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
प्रतापगढ़ जनपद के कसियाही नरहरपुर गांव का मुख्य मार्ग कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। सड़क बंद होने पर गांव के निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह जो कि एशिया के सबसे लंबे व्यक्ति हैं के नेतृत्व में गांव वालों ने तहसील जाकर के शिकायती प्रार्थना पत्र दिया और रोड खुलवाए जाने की मांग की। धर्मेंद्र प्रताप सिंह को देखकर तहसील कर्मियों ने खड़े होकर उनके साथ फोटो खिंचवाई।