दिल्ली कैंटोनमेंट: मैट्रिमोनियल साइट से संपर्क कर शादी का झांसा देकर रेप करने मामले में स्पेशल स्टाफ टीम ने आरोपी को जयपुर से किया गिरफ्तार
एक युवती का संपर्क मैट्रिमोनियल साइट के जरिए रेलवे में कार्यरत शख्स से हुआ। फिर शादी के लिए युवक ने युवती को प्रपोज कर दिया और एक दिन मौका देखकर जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाया। लेकिन उसके बाद जब उस युवती ने शादी की बात कही तो बहाना बनाने लगा और नंबर स्विच ऑफ करके फरार हो गया। पुलिस ने राजस्थान के जयपुर स्थित सिरोली गांव में छापा मार कर गिरफ्तार किया।