चित्तौड़गढ़: गुंजाला उण्दरी झरना और आसपास का इलाका आमजन के लिए वर्जित, पार्टी मनाने पहुंचे चार युवकों को डिटेन कर ₹5000 का जुर्माना
विजयपुर फारेस्ट रेंज क़े गुंजाला उण्दरी झरना और आसपास के इलाके को आरक्षित कर दिया गया. रविवार को अवकाश के दिन प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध तरीके से प्रवेश पर वन विभाग ने चार युवकों को डिटेन किया. ₹5000 का जुर्माना लगाने क़े साथ उन्हें निजी मुचलके पर जमानत पर छोड़ा गया. इससे पहले भी चंदेरिया के चार युवको क़े खिलाफ कार्रवाई की गई थी. उक्त कार्रवाई राजस्थान वन