लैलूंगा: गुम बालिका की तलाश में जुटी पुलिस, आरोपी तक पहुंची और नाबालिग को सकुशल बरामद किया
अभियान संवेदना के तहत लैलूंगा पुलिस ने घर से लापता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। पुलिस ने मामले में चौबीस वर्षीय युवक निखिल मांझी को गिरफ्तार किया है। बालिका के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर भेज दिया गया।