बेगूसराय: गुरुवार को SP कार्यालय में आयोजित होगा जनता दरबार, SP योगेंद्र कुमार सुनेंगे फरियाद
गुरुवार को बेगूसराय के एसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। जहां एसपी योगेंद्र कुमार जिले के सुदूर क्षेत्रों से आए लोगों की फरियाद सुनेंगे। बता दें कि प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को एसपी योगेंद्र कुमार अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन करते हैं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आकर फरियादी अपनी अपनी फरियाद लगाते हैं।