लालबर्रा: तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, लालबर्रा में बिजली थमी, मिरेगांव में एक घर की छत उड़ी
लालबर्रा। शनिवार 30 मई को शाम लगभग 05 बजे क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ले ली। देखते ही देखते धूलभरी तेज आंधी और तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस बेमौसम आंधी-तूफान के कारण लालबर्रा मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भारी नुकसान की खबरें हैं। हालांकि, बीते कुछ दिनों से जारी उमस भरी तपन और भीषण गर्मी से जूझ रहे आम जनमानस को इस बारिश से काफी हद तक निजात