चित्तौड़गढ़: चितौड़गढ़ में ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर 72.55 लाख की ऑनलाइन ठगी हुई
जिले में एक 38 वर्षीय युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर 72.55 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि 22 जून 2024 को फेसबुक पर “Fidelity Investments” का विज्ञापन देखने के बाद वह व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा, जहां रोज ट्रेडिंग क्लास दी जाती थी। दो महीने तक भरोसा जीतने के बाद में अलग-अलग खातों में पेमेंट ले लिया।