कुर्था: किंजर थाना में लंबित मामलों की समीक्षा, जल्द निपटारे के निर्देश
Kurtha, Arwal | May 21, 2026 किंजर थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा लंबित कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना में लंबे समय से लंबित मामलों की प्रगति की विस्तार से जांच की गई। इस दौरान उपस्थित अनुसंधानकर्ताओं को कांडों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि सभी मामलों में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए