गिद्धौर के मौरा गांव में पैतृक जमीन पर अवैध कब्ज़ा, प्रशासनिक आदेशों को तव्वजो नहीं,दो पक्षों में तनाव || Jamui Hunt Media
• Report : Abhishek Kumar Jha || गिद्धौर प्रखंड के मौरा गांव में 5 एकड़ 8 डिसमिल गैरमजरूआ जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। शिकायतकर्ता अशोक कुमार सिंह का आरोप है कि अलाउद्दीन अंसारी, समी उल्लाह अंसारी, जान अंसारी और सरफुद्दीन अंसारी उनकी पैतृक जमीन पर जबरन निर्माण करा रहे हैं।
गिद्धौर सीओ आरती भूषण की जांच में खुलासा हुआ कि खाता-226, खेसरा-497/2575 की जमीन अशोक सिंह के पिता स्व. लखी नारायण सिंह के नाम दर्ज है। विपक्षी न लगान रसीद दिखा सके, न दाखिल-खारिज कराया। फिर भी निर्माण जारी है। हैरानी की बात है कि 11 जून को ही सीओ ने एसडीएम को बीएनएस की धारा-163 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा भेजी, लेकिन प्रशासनिक रोक बेअसर रही। नोटिस के बावजूद काम नहीं रुका। सीओ ने चेताया कि गैरमजरूआ जमीन पर किसी भी पक्ष को निर्माण की इजाजत नहीं है। नियम तोड़ने पर विधिसंवत कार्रवाई होगी। फ़िलहाल दोनों पक्षों में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
Jamui, Jamui | Jun 18, 2026