चौपारण: ताजपुर पंचायत में निकली तिरंगा सम्मान यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा इलाका
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ताजपुर पंचायत में वार्ड सदस्य मनीषा कुमारी के नेतृत्व में तिरंगा सम्मान यात्रा व प्रभात फेरी निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित देशभक्ति के नारों से इलाका गूंज उठा। कार्यक्रम में शहीदों को नमन कर एकता और देशसेवा का संकल्प लिया गया।