अशोक नगर: ई-टोकन प्रक्रिया से खाद मिलने के चलते अन्नदाता दर-दर भटक रहे, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
अशोकनगर जिले में ई-टोकन प्रक्रिया से खाद मिलने के चलते दर-दर भटकने मजबूर अन्नदाता। मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने दर्जनों किसानों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि खरीफ की फसल बोने के लिए किसानों के पास 15 से 20 दिन का समय बचा है। जबकि ई टोकन प्रक्रिया के चलते किसानों को खाद नहीं मिल रहा।