लालगंज: गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव व मय हमराह फोर्स ने जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों इश्तियाक, दिलजहां और मोहम्मद आतिफ को उनके घर से गुरुवार दोपहर गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।