शाजापुर: ग्राम मझानिया में उत्साह के साथ मनाया गया तीज का त्योहार,भाईयो ने अपनी बहनों का तीज का व्रत कराया पूर्ण
हर साल की तरह इस बार भी शाजापुर के ग्राम मझनिया में तीज का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया और गुरुवार को भाईयो ने अपनी बहनों का तीज का व्रत पूर्ण कराया । परंपरा के अनुसार भाइयो ने पानी में डुबकी लगाकर अपनी बहनों का व्रत पूर्ण कराया। इस गोरा माता की तीज कहा जाता हैं और रक्षाबंधन के तीसरे दिन यह तीज का त्यौहार मनाया जाता है।