शाजापुर: वरिष्ठ नागरिक दिवस पर शाजापुर में 11 समाजसेवियों को जिला न्यायाधीश ने किया सम्मानित
वरिष्ठ नागरिक समाज के लिए उनके जीवन काल की सेवा और समपर्ण के लिए पूज्यनीय है, वरिष्ठ नागरिक संयुक्त परिवार की नींव है। इनके जीवन का अनुभव हम सबकों लेना चाहिए। यह बात वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गांधी हाल में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित किशोर ने कही।