शाजापुर: डांसीपुरा इलाके के एक निजी गोडाउन से मिले पीडीएस के चावल मामले में कोतवाली थाने में प्रकरण हुआ दर्ज
शाजापुर शहर के डांसीपुरा इलाके से 17 अगस्त को एक निजी गोडाउन से तीन सौ आठ क्विंटल दस किलो चावल पीडीएस का जप्त किया था। इस मामले में खाद्य विभाग के आवेदन के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रईस खां पिता गुल मोहम्मद निवासी डांसीपुरा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी फिलहाल फरार है, पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।