शाजापुर: आनंद सागर सुरीश्वरजी की रथ यात्रा का शाजापुर नगर में हुआ मंगल प्रवेश
शाजापुर:जैन शासन के प्रमुख आगम उद्धारक आचार्य भगवंत श्रीआनंद सागर सुरीश्वरजी महाराज की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में देशभर के 108 प्रमुख शहरों से निकाली जा रही रथ यात्रा का 21 अगस्त बुधवार को शाजापुर नगर में मंगल प्रवेश हुआ। समाज जनों द्वारा रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।