गढ़ी: परतापुर - गढ़ी नगरपालिका निरस्त करने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय तक सैकड़ों लोगों ने निकाली विशाल रैली, ज्ञापन सौंपा
Garhi, Banswara | Jun 24, 2026 परतापुर गढ़ी नगरपालिका को निरस्त करने की मांग को लेकर बुधवार को नगरपालिका क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों सहित सैकड़ों लोगों ने चार खम्बा गांधी मूर्ति से विशाल रैली निकाली गई। गढ़ी उपखंड कार्यालय पहुंचकर गढ़ी तहसीलदार को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने समस्याओ के समाधान की मांग की।