प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई की मांग
हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के बड़ा चौराहा, गंगारामपुर निवासी अमित कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को कोतवाली मल्लावां में एक प्रार्थना पत्र देकर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में अमित कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि बाँदाटोला, चितमौटा निवासी सरताज शेख ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की है, जिससे उनकी सामाजिक एवं व्यक्तिगत भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का साहस न करे।
फिलहाल पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Bilgram, Hardoi | Jul 24, 2026