गांगड़तलाई: पाटनवाघरा में कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
ग्राम पंचायत पाटनवाघरा में जिला कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री एवं कार्य प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।